Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी का पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, अब पेंशन कटने वालों का होगा समाधान

 
Haryana news
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को एक ही दिन में 18 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत करीब 1,431 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की। इस पहल से प्रदेश के लगभग 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है।
 
मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जारी की गई राशि में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर सब्सिडी और दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांग और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1,098 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे 34.14 लाख लोगों को सीधा लाभ पहुंचा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन से संबंधित समस्याएं और आय आधारित पात्रता से जुड़ी शिकायते उनके संज्ञान में आई हैं। इन शिकायतों व अपीलों के समाधान तथा पात्रता के निष्पक्ष निपटान के लिए उन्होंने सभी जिलों के ए.डी.सी. को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब वे सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को इन मामलों का निवारण सुनिश्चित करेंगे।