Haryana News: हरियाणा के CM ने इस जिले को दी बड़ी सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास
Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने नूंह जिले को बड़ा तोहफा दिया है। रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि नूंह-सोहना-तावडू बाईपास का निर्माण कार्य शुरु होगा। भूमि उपलब्ध होने पर PWD रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। प्राइमरी हेल्थ सेंटर, तावडू के हसनपुर में सामुदायिक केंद्र, नया बस स्टैंड और सोहना में नई अनाज मंडी बनाई जाएगी।
इन प्रोजेक्ट्स का हुआ उद्घाटन
सीएम सैनी ने साढ़े 25 करोड़ रुपये के 5 प्रमुख प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया। इनमें 10 गांनों में लाइब्रेरी का निर्माण, नूंह में जिला लाईब्रेरी सह- एक्सीलेंस सेंटर, सीईओ एमडीए का आवासीय परिसर, मकबरा परिसर का संरक्षण और झामुवास गांव में स्टेडियम का पुनर्विकास कार्य शामिल हैं।
इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
सीएम सैनी ने 21.27 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया। इनमें 25 स्कूलों में खेल मैदान, अरावली क्षेत्र में जल संचयन संरचनाएं, 40 स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में हाइब्रिड सोलर प्लांट, मढ़ी (नगीना) में NEET/ JEE कोचिंग सेंटर, स्कूलों में फेशियल बायोमेट्रिक सिस्टम, एचएलजी कॉलेज तावडू में नए कक्ष, अटल किसान कैंटीन, कन्या विद्यालय भवन, तालाब निर्माण, सोहना फव्वारा चौक का सौंदर्याकरण और सेजावास में बूस्टिंग सिस्टम प्रमुख हैं।हरियाणा नौकरी अपडेट
