Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री आज पेश करेंगे बजट, लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा
सीएम सैनी बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे को लेकर घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उद्योग सेक्टर को राहत मिल सकती है। साथ ही किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर भी छूट मिल सकती है।
इस बजट में गुरुग्राम में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर भी मेगा प्लान बनाया है। सरकार सड़कों के चौड़ीकरण पर फोकस कर रही है। सरकार इसके अलावा प्रदेश में ग्रुप डी के खाली पदों को भरने को लेकर घोषणा कर सकती है।
10.51 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
सीएम सैनी ने 27 फरवरी को सदन में बताया गया था कि पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना App पर 10 लाख 51 हजार 29 महिलाओं ने आवेदन किये। 10 फरवरी को लाडो लक्ष्मी की चौथी किस्त जारी की। 9 लाख से ज्यादा बहनों के खातों में 193 करोड़ रुपए भेज दिए गए हैं। अब तक 637 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। अब 1 लाख 80 हजार वाली माताएं जिनके 3 बच्चे नहीं हैं, उन्हें भी दिया जा रहा है।
फरवरी 2026 से 1100 रुपये बैंक अकाउंट में और 1000 रुपये की राशि FD की जाएगी। अब उन्हें जरूरी होगा, तब एफडी दी जाएगी। ताकि वे अपने बच्चे को बिजनेस करवा सकें या बेटी की शादी कर सकें। योजना का विशेष पहलू यह है कि परिवार की सभी पात्र महिलाएं लाभ ले सकती हैं।
