Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की ऊंट सवारी, CM के सामने झोटे-घोड़े ने किया रैंपवॉक
Feb 8, 2026, 18:51 IST
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशुधन मेले में ऊंट की सवारी की। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। सीएम सैनी ने मेले में गाय को गुड़ भी खिलाया।
मुख्यमंत्री सैनी ने ने हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए पशुपालकों के साथ बातचीत भी की। सीएम के सामने ऊंट, गाय, भैंस, झोटे, घोड़े और बकरियों ने रैंपवॉक करके दिखाया।
सीएम सैनी ने पशुपालकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने इस मेले को ग्रामीण संस्कृति, पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत का जीवंत प्रमाण बताया।
