Haryana News: हरियाणा बोर्ड का 10वीं का मैथ का पेपर आउट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Feb 26, 2026, 18:25 IST
Haryana News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं का मैथ का पेपर चरखी दादरी में आउट हो गया। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार का कहना है कि गांव रानीला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 2 बच्चों द्वारा पेपर आउट किया गया है।
चेयरमैन ने कहा कि कार्रवाई करते हुए सेंटर की चीफ सुपरिटेंडेंट अनीता, प्रिंसिपल राजेश गुप्ता के अलावा सुपरिटेंडेंट सहित वहां पर तैनात अन्य 2 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
जिन 2 बच्चों ने पेपर आउट किया था, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। करीब 1 बजकर 56 मिनट पर पेपर आया था। इसके बाद 3 लेयर जांच की गई है। जिसके आधार पर टीम पेपर आउट होने तक की तह तक पहुंची और कार्रवाई की।
सोशल मीडिया पर पेपर वायरल हो गया। जबकि विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में बैठकर एग्जाम दे रहे थे। फोटो वायर कर दावा किया जा रहा है कि इनमें एक सेट आज पेपर में आया है।
