Haryana News: हरियाणा में पांचाल समाज के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम सैनी ने किया प्लाट देने का ऐलान, जानें क्या बोले

 
Big news for the people of Panchal community in Haryana, CM Saini announced to give them plots, know what he said

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम सैनी ने कहा कि पांचाल समाज को जल्द ही राजनीति में हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए समाज के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज को पंचकूला के हुडा सेक्टर में प्लाट देने, कुरुक्षेत्र भवन में निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने और पट्टेदार काश्तकार किसानों की योजना के तहत मालिकाना हक देने की योजना में रजिस्ट्री किए जाने की भी घोषणा की है।

दरअसल, सीएम सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। यहां पर सीएम स्वामी भीष्म महाराज के स्मृति दिवस पर थानेसर की नई अनाज मंडी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांचाल समाज समेत ओबीसी वर्ग के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने औजार खरीदने के लिए 13000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। 

प्रजापति समाज को दी जमीन

सीएम सैनी ने कहा कि प्रजापति समाज को मिट्टी के बर्तन बनाने का कारोबार करने के लिए प्रदेश के 1700 गांवों में जमीन दी है। पिछडे वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है।