Haryana News: हरियाणा में 10 हजार घरों पर चलेगा सरकार का बुलडोजर, 10 जुलाई तक खाली करने का आदेश जारी
Jul 5, 2025, 20:12 IST
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां बड़खल विधानसभा क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में लोगों को अपना घर उजड़ने का डर सता रहा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें और सरकार से गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि उनका घर उनसे न छिना जाएं।
