Haryana News: हरियाणा में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC चेयरमैन ने की बड़ी घोषणा

 
haryana news
 


Haryana News: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने का फैसला लिया है। इसके तहत सभी 23 जिलों और 90 विधानसभा हलकों में आदर्श एग्जाम सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को एग्जाम देने के लिए दूसरे शहरों और सेक्टरों में यात्रा करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।


HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह का कहना है कि हरियाणा सरकार की तरफ से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए मुफ्त बस सुविधा दी जाएगी। कमीशन यह सुनिश्चित करेगा कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हो।


अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी की परेशानी नहीं होगी। यह मुफ्त सफर सुविधा न केवल HSSC की परीक्षाओं के लिए बल्कि अन्य माध्यमों से आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए भी लागू होगी।