Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC ने बढ़ाई इन पदों की संख्या बढ़ाई

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C की भर्तियों में  फेरदबदल कर दिया है। इसके तहत पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है। 6 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

HSSC ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है।

1

जानें कहां, कितने पद बढ़े
ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद  696 से बढ़कर 702 कर दिए गए हैं। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है।  HSSC ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे, मगर अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ने की अपील की है। जानकारी और संशोधित विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है।