Haryana News: हरियाणा वालों के लिए Good News, फोरलेन बनेगा ये रोड
Feb 5, 2026, 09:10 IST
Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। नूंह-पलवल मार्ग को 4 लेन बनाने के प्रक्रिया तेज हो गई है। इस योजना की कागजी कमियों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सीएम के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को समीक्षा मीटिंग में अधिकारियों को यह आदेश दिए। इसके अलावा पेयजल, शिक्षा और राजस्व सेवाओं पर सख्त निर्देश जारी किए।
हरियाणा सीएम के ओएसडी एवं जिला नूंह फीडबैक व आउटरीच समन्वयक डॉ. राज नेहरू ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी नूंह जिले से जुड़े विकास कार्यों और जनसमस्याओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। डॉ. नेहरू ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
Nuh-पलवल मार्ग को फोर लेन बनाने की जानकारी साझा करने के निर्देश
पीडब्ल्यूडी को नूंह-पलवल स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाने की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए। डॉ. नेहरू ने कहा कि यदि चंडीगढ़ स्तर पर कोई मामला पैंडिंग है तो उसकी जानकारी तुरंत शेयर की जाए। मीटिंग के बाद उन्होंने पुन्हाना स्थित SDM ऑफिस, कोर्ट परिसर, सीएचसी, पीएम श्री स्कूल मालब, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।
