Haryana News: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दिया स्पेशल ट्रेन का तोहफा
यह रहेगा शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन का कहना है कि ट्रेन नंबर 05023, गोमतीनगर- खातीपुरा हर मंगलवार को गोमतीनगर से रात 11.55 बजे चलकर अगले दिन शाम करीब साढ़े 5 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05024, खातीपुरा- गोमतीनगर हर बुधवार को शाम 06.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव होगा।
यात्रियों को मिलेगा फायदा
इसका फायदा राजस्थान और यूपी में नौकरी करते हैं और होली पर्व पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह ट्रेन यूपी से वाया हरियाणा होते हुए राजस्थान के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। खासकर उन यात्रियों के लिए जो लखनऊ- जयपुर के बीच आवागमन करते हैं। इस ट्रेन में यात्रियों को एक फर्स्ट एसी, 4 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी और एक गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 21 रहेगी।
