Haryana News: हरियाणा से बिहार जाने वाले यात्रियों खुशखबरी, अब यात्रा में नहीं होगी परेशानी

 
Haryana news
 Haryana News: हरियाणा में बिहार से आकर बसे कामगारों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे लोगों को त्योहारों व अन्य मौके पर घर जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।  छठ पूजा की तर्ज पर हरियाणा के शहरों से बिहार के लिए बस सेवा की शुरुआत होगी।

हरियाणा से बिहार के लिए छठ पूजा में पहली बार बसें चलाई गई थीं। ट्रायल सफल होने के बाद अब फिर से हरियाणा के उन शहरों में बसें चलाई जाएंगी जहां बिहार के लोगों की संख्या ज्यादा है। सबसे हले गुरुग्राम में बस चलाने की योजना है।
 
हरियाणा के 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें मार्च तक आ जाएगी। परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार का कहना है कि अगली परचेज कमेटी की मीटिंग में बस खरीद का प्रस्ताव रखा जाएगा। मंजूरी मिलनेके बाद इलेक्ट्रिक बसें डिपो में पहुंच जाएगी। अभी हरियाणा के 9 शहरों में सिर्फ 5-5 इलेक्ट्रिक बसें भेजी गई थी जबकि इन शहरों में 50-50 बसें भेजने का प्रस्ताव है।