Haryana News: हरियाणा की बेटियों के लिए खुशखबरी, शादी पर 71 हज़ार रूपये देगी हरियाणा सरकार

 
haryana news
 

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा लोगो के हित मे कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी मे सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी मे वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना चलाई है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए बेटी की शादी के 6 महोने मे अंदर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। तभी योजना की अनुदान राशि मिलेगी।

हरियाणा सरकार दे रही आर्थिक मदद
जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि इस स्कीम के तहत समाज के विभिन्न वर्गों को उनकी श्रेणी के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास जाति के ऐसे परिवार जिनकी सालाना इनकम  1.80 लाख रूपए तक है, उनकी बेटियों के विवाह पर 71 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाती है।

वहीं पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी पर 41 हज़ार रूपये की राशि दी जाती है।