Haryana News: हरियाणा के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, हर महीने पेंशन देगी सरकार
Mar 5, 2026, 21:05 IST
Haryana News: हरियाणा के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने श्रमिकों के लिए एक योजना शुरु की है। इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों हर महीने 1 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को हरियाणा का निवासी होना जरूरी है। साथ ही वह निर्माण कार्य़ से जुड़ा होना चाहिए। साथ ही श्रमिक का रजिस्ट्रेशन हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में होना जरूरी है।
साथ ही श्रमिक को बोर्ड में निर्धारित अवधि तक रजिस्ट्रर्ड होना होगा और उसकी आयु भी सरकार द्वारा तय सीमा के अनुसार होनी चाहिए। पात्र पाए जाने के बाद श्रमिक को हर महीने 1000 रुपये की पेंशन सीधे उसके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय या संबंधित विभाग में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
