Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, 6 करोड़ से लगेगी स्ट्रीट और हाई मास्क लाइटें
Haryana News: हरियाणा के पलवल शहर वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां नगर परिषद द्वारा शहरी की हर गली, मोहल्ला और कॉलोनियों को रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसके लिए 32 हजार स्ट्रीट लाइटें और 30 हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आएगी जिसके बाद शहर नए स्वरूप में दिखाई देगा
आपराधिक घटनाओं पर लगेगी रोक
शहर के ज्यादातर इलाकों की गलियों और सड़कों पर रात को अंधेरे की वजह से काफी परेशानी होती है। रात के अंधेरे में चोर लूटपाट जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लेकिन अब दूधिया रोशनी से इन वारदातों पर भी रोक लगेगी।
नगर परिषद के अधिकारी के अनुसार अगले महीने के अंत तक लगभग पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम होगा। नगर परिषद की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाले 5 करोड़ में से 1 करोड़ नगर परिषद की तरफ से लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया हाई मास्क लाइटें शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और भीड़- भाड़ वाली जगहों पर लगाया जाएगा।
