Haryana News:  हरियाणा के बिजली उपभोक्तओं के लिए खुशखबरी, 12 मार्च को होगी शिकायतों की सुनवाई 

 
haryana news
 

 
Haryana News: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

 

उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने जानाकरी देते हुए बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही           12 मार्च, 2026 को राजीव गांधी विद्युत भवन, पॉवर हाउस  रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तिय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी।
[7:38 AM, 3/12/2026] Sahab ram sir 11 11: अस्पताल से बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायत भी स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाई गई । इस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन डॉक्टरों को तलब किया और अस्पताल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि मरीजों को उपलब्ध दवाइयां अस्पताल से ही प्रदान की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

अस्पताल की इमारत से संबंधित समस्याओं पर उन्होंने कहा कि कुछ वार्डों में छत से पानी टपकने की शिकायत सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा से अनुरोध करके जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने अस्पताल की नई इमारत में जल्द से जल्द सेवाएं शुरू करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों की विस्तृत सूची भी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे मरीजों की जांच और उपचार पूरी ईमानदारी से करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के डॉक्टर और अधिकारी मौजूद रहे।