Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, यहां बनेंगे 20 नए चार्जिंग स्टेशन

 
haryana news
Electric Bus: हरियाणा के गुरुग्राम में इलेक्ट्रिॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम रही है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा  ई चालकों की सुविधा के लिए 20 नए ईवी चार्जिंग बनाए जाएंगे। 

ई- वाहन चालकों को सुविधा
नगर निगम द्वारा इन स्टेशनों के लिए ऐसे स्थान चुने गए हैं जहां वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है। साथ ही लोग आसानी से चार्जिंग सुविधाओं तक पहुंच पाएं। स्टेशनों की स्थापना के लिए जल्द ही कन्वर्सेंज एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन किए जाएंगे। 

10 से अधिक EV स्टेशन
फिलहाल गुरुग्राम में 10 से ज्यादा ईवी स्टेशन मौजूद है। वहीं वाहनों की संख्या 20 हजार से ज्यादा है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है, जिससे चार्जिंग स्टेशन की कमी वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। अब यहां 20 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

MCG द्वारा चयनित लगभग 20 स्टेशन
नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्केट, पार्क व सामुदायिक भवनों के पास ये स्टेशन स्थापित करने के लिए इन जगहों चुना है। इसमें सेक्टर- 29 मार्केट, सेक्टर- 56 मार्केट, सेक्टर- 34 मार्बल मार्केट, सेक्टर- 15 पार्ट- 2 मार्केट, सेक्टर- 23A HUDA मार्केट, सेक्टर- 9 मार्केट, सेक्टर- 10 मार्केट, सेक्टर- 31 मार्केट, सेक्टर- 47 मार्केट, सुभाष चंद्र पार्क, DDR चौक, सेक्टर- 4 सामुदायिक भवन के सामने, बादशाहपुर सामुदायिक भवन, सेक्टर- 47 सामुदायिक भवन, डूंडाहेड़ा सामुदायिक भवन और अन्य कुछ सार्वजनिक स्थान शामिल है।