Haryana News: हरियाणा के इस जिले के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी  AC बसों की सुविधा, दिल्ली और चंडीगढ़ तक आसान होगा सफर

 
Fatehabad People Will Get AC Buses
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में अब AC बसों की सुविधा मिलेगी। जिसके चलते यात्री गुरुग्राम, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने के लिए AC बसों में सफर कर सकेंगे। दरअसल, हरियाणा राज्य परिवहन निगम की ओर से सिरसा डिपो को 9 नई AC बसें दी गई है। जिनके रूट फाइनल हो गए हैं। इन बसों को फायदा फतेहाबाद जिले के लोगों को भी मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, ये एसी बसें सिरसा से रवाना होगी। जिसके बाद गुरुग्राम, चंडीगढ़ या दिल्ली जाने वाली बस करीब 40 मिनट बाद फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। यहां पर यात्री इन रूटों पर जाने के लिए फतेहाबाद से सवार हो सकते हैं। AC बसों में रूट और जगह के हिसाब से 20 रुपए से लेकर 70 रुपए तक सामान्य बसों से एक्सट्रा किराया देना पड़ेगा।

 

ये है दिल्ली जाने के लिए संभावित टाइम

-सिरसा से दिल्ली के लिए पहली AC बस सुबह 8.12 बजे रवाना होगी।

-दूसरी AC बस सुबह 9.24 बजे के आसपास रवाना होगा।

 

ये है गुरुग्राम जाने के लिए संभावित टाइम

-सिरसा से गुरुग्राम के लिए एसी बस सुबह 9 बजे रवाना होगी।

 

ये है चंडीगढ़ जाने के लिए संभावित टाइम

 

-सिरसा से चंडीगढ़ के लिए AC बस सुबह 6.50 बजे रवाना होगी

-दूसरी AC बस सुबह 9.30 बजे चलेगी।

 

हर बस 40 मिनट बाद पहुंचेगी फतेहाबाद

सिरसा से चलने वाली हर बस 40 मिनट बाद फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर पहुंचेंगी।

 

क्या बोले रोडवेज के इंचार्ज

खबरों की मानें, तो फतेहाबाद डिपो के ड्यूटी इंचार्ज शिवदयाल नापा ने बताया कि सिरसा से चलने वाली सभी AC बसें फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर रुकेंगी। सिरसा डिपो से बसों का संचालन शुरू हो गया है। फतेहाबाद के लोगों को भी इसका फायदा मिल सकेगा।