Haryana News: हरियाणा में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोनीपत से सीधा पहुंचेंगे शिमला और मनाली, शुरू हुई ये बसें

 
Haryana News: हरियाणा में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोनीपत से सीधा पहुंचेंगे शिमला और मनाली, शुरू हुई ये बसें
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, सोनीपत रोडवेज डिपो की ओर से चार नई बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये बसें गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे लोगों की सुविधा के लिए चलाई गई है, जो शिमला और हिमाचल के सुजानपुर रूट पर चलेंगी। दरअसल, ट्रेन फुल होने की वजह से गर्मी से राहत पाने के लिए बसों से बड़ी संख्या में लोग ठंडे स्थानों की तरफ जा रहे हैं। ज्यादातर लोग शिमला, मसूरी, नैनीताल, लेह, लद्दाख की ओर जा रहे हैं। कोरोना काल के बाद साल 2022 में सोनीपत-शिमला रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। वहीं, अब यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक महीने पहले शिमला रूट पर एक अतिरिक्त बस शुरू कर दी गई। अब शिमला रूट पर परिवहन निगम की ओर से दो-दो बसें जा रही हैं। वहीं, सुजानपुर रूट पर पहले से दो बसें चल रवाना हो रही है। यह बसें सोनीपत डिपो से दिल्ली होते हुए लंबे रूट पर जा रही हैं। दोनों रूटों से पुरानी बसें हटाकर नई बसों का संचालन किया गया है। ताकि, यात्रियों की किसी तरह की परेशानी न हो।

सोनीपत रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 11 नई बसें

सोनीपत रोडवेज बेड़े में इन चार बसों से पहले अप्रैल में पांच नई बसें शामिल की गई थी। पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से तीन बसों को कटरा और दो को सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। वहीं 26 मई को चार और नई बसें सोनीपत पहुंची हैं। अब इन बसों को शिमला और सुजानपुर रूट पर चलाना शुरू कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों की मानें, तो डिपो में 11 नई बसें और आनी हैं।

नई बसों के आने पर ग्रामीण बस सर्विस बढ़ेगी

अधिकारियो का कहना है कि नई बसों के आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, पुरानी बसों को लंबे रूट से उतारकर लोकल रूट पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही सर्वे करके ग्रामीण रूट पर भी रोडवेज बस सेवा बढ़ाने की तैयारी है। इससे ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में राहत मिलेगी।

क्या बोले अधिकारी

हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पिछले दो महीने में रोडवेज बेड़े में नौ बसें आ चुकी हैं। 11 बसें के और शामिल होने की संभावना जताई जा है। नई बसों का संचालन लंबे रूट पर किया किया जाएगा। जबकि, पुरानी बसों को लंबे रूट से हटाकर लोकल रूट पर चलाया जा रहा है।