Haryana News: हरियाणा में BPL परिवार की महिलाओं के लिए खुशखबरी, मिलेगी ये खास सुविधा
निगम द्वारा कैथल स्थित अशोक लेलैंड ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान में 21 दिवसीय ड्राइविंग ट्रेनिंग और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले की इच्छुक पात्र उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफेशन की कॉपियों के साथ 28 फरवरी तक ई-मेल करना होगा। इसके अलावा आवेदन पत्र भरकर पंजीकृत डाक द्वारा या खुद कार्यालय में जाकर जमा करवा सकेत है। आवेदन में मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां लगाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग विशेष रूप से हरियाणा की उन लड़कियों और महिलाओं के लिए है जो प्रदेश की स्थायी निवासी है और गरीबी रेखा से नीचे आती है। यह ट्रेनिंग उन्हें फ्री में दी जाएगी। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को 1000 का वजीफा भी दिया जाएगा।
आयु सीमा
आवेदक की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अनिवार्य है, हालांकि उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। आवेदक की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए (कलर ब्लाइंडनेस न हो) और उनके पास वैध लर्नर लाइसेंस होना अनिवार्य है। केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार या उससे कम है।
Haryana News: हरियाणा की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैथल जिले की डीसी अपराजिता ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचूकला द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल शुरु की गई है।