Haryana News: हरियाणा में घर खरीदने का सुनहरा मौका, HSVP विकसित करेगा नए सेक्टर

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के नए जिले हांसी में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर और 3 गांवों में 8 नए सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 1495 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन शुरु हो गए हैं।

नारनौंद में भी शहरीकरण को बढ़ावा
 यहां 248 एकड़ भूमि पर सेक्टर 2, 4 और 6 विकसित किए जाएंगे। नारनौंद में अभी तक 1 भी सेक्टर नही है। शेखपुरा, ढाणा, ढाणी कुंदनपुर और हांसी की जमीन को पहले चरण में अधिग्रहित किया जाएगा।  

HSVP भूमि अधिग्रहण के बाद तय करेगा की कितने सेक्टर विकसित किए जा सकते हैं। इसमें सेक्टर-  1, 2, 4, 7, 13, 14, 15 और 16 शामिल हैं। उकलाना में भी सेक्टर- 2P, 3P, 4P, 7P व 8P काटे  जाएंगे। अग्रोहा में 222 एकड़ जमीन पर सेक्टर- 2 व 4 काटे जाएंगे।  वहीं तीसरे चरण में ई-भूमि पोर्टल पर 1 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इस मास्टर प्लान 2031 के तहत इन सेक्टोरं में चौड़ी सड़कें, पार्क समेत आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।