Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूल में छात्राओं के मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल, अब कमेटी करेगी जांच
Updated: Mar 7, 2026, 07:51 IST
Haryana News: हरियाणा के हिसार के एक राजकीय हाई स्कूल से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। 3 वीडियो के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को ईमेल के माध्यम से शिकायत दी गई है।
शिकायत में आरोप लगाया है कि स्कूल में छात्राओं को सजा दी गई। सजा भी ऐसी जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे। सजा के तौर पर छात्राओं को मुर्गा बनाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए DEO ने डिप्टी डीईओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। साथ ही कमेटी को जांच के आदेश दिए हैं। 3 दिन के अंदर टिप्पणी डीईओ कार्यालय भेजने के आदेश दिए हैं। इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग को भी भेजी गई है।
कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की विडियो में दिख ही घटना वास्तव में कब और कैसे हुई। इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। विभागीय कार्रवाई भी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी।
