Haryana News: हरियाणा में हिमांशु भाऊ और बाबा गैंग के बीच गैंगवार, सन्नी रिटोलिया के गुर्गे की मौत
Haryana News: हरियाणा को रोहतक में बदमाशों का खौफ बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार देर शाम एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना दिल्ली बाईपास स्थित नोबल हार्ट अस्पताल के सामने हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया।
मृतक की पहचान सोनीपत के निजामपुर निवासी दिनेश उर्फ गोगा के रुप में हुई है। मौके पर लगभग 25 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 12 गोलियां दिनेश को लगीं।
सीसीटीवी में हथियारों के साथ दिखा बदमाश
अस्पताल के बाहर लगे CCTV में दो युवक चिप्स व कोल्ड ड्रिंक लेकर जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे से एक युवक आकर गोली मारकर भाग गया। इसके बाद 2 युवक आकर लगातार गोलियां चलाते रहे। इनमें से एक युवक के दोनों हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं।
शरीर पर 20 से ज्यादा गोलियों के निशान
मृतक दिनेश उर्फ गोगा के शरीर को गोलियों से भूना गया है। दिनेश की छाती और पेट में 20 से ज्यादा गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं चेहरे पर भी गोलियों के निशान हैं। अचानक पीछे से हुए हमले की वजह से दिनेश संभल नहीं पाया
आरोपी वारदात को अंजाम देकर आराम से पैदल ही मौके से निकल गए।
