Haryana News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी काबू

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने को लेकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

दिसंबर-2025 में थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक शिकायत इसके बैंक खाता में फर्जी तरीके से रि-केवाईसी करवाकर इसके बैंक खाता से रुपए निकालने तथा बैंक खाता को बंद कराने के संबंध में दी गई। शिकायत की जांच उपरांत थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दिनांक 15.02.2026 को 01 आरोपी रविंद्र (उम्र-43 वर्ष शिक्षा-स्नातक) निवासी धोबौली बरहालगंज, गोरखपुर (उत्तर-प्रदेश) को गुरुग्राम से तथा दिनांक 17.02.2026 को एक अन्य आरोपी दीपांशु (उम्र-35 वर्ष शिक्षा- 12वीं) निवासी आदर्श नगर, दिल्ली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी रविन्द्र गांव में खेती-बाड़ी करता है व आरोपी दीपांशु का दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम का व्यवसाय है। आरोपी रविन्द्र तथा इसके गिरोह के अन्य साथी फर्जी तरीके से केवाईसी करवाकर, फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर बैंक खाते खुलवाते है व काफी लंबे समय से बंद पड़े बैंक खातों (डोरमेंट अकाउंट) को टारगेट करके फर्जी खाताधारक बनकर री-केवाईसी करवाकर उसमें से रूपए किसी फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं उसके बाद उन रूपयों को आपस में बांट लेते है। 

उपरोक्त अभियोग में उपरोक्त आरोपी रविन्द्र ने फर्जी दस्तावेज व फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाए थे व इसके अन्य साथियों ने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के बैंक खाते की फर्जी तरीके से रि-केवाईसी करवाकर उसमें मोबाईल नंबर अपडेट करके उस बैंक (शिकायकर्ता का बैंक खाता) खाते से रुपए 02 फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए तथा आरोपी दीपांशु द्वारा उक्त फर्जी बैंक खातों से एटीएम व अन्य माध्यम से रूपए निकालकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।

 आरोपियों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि ये एक गिरोह की तरह काम करते है व सबका काम अलग-अलग तय होता है व ये सब बैंक के कर्मचारीयों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते हैं तथा ठगी/फर्जी तरीके से प्राप्त की गई राशि को आपस में बांट लेते हैं। 

▪️आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी दीपांशु पर धोखाधडी करने के तहत 01 अभियोग दिल्ली में पहले भी अंकित है।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 01 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। आरोपी रविन्द्र को दिनांक 18.02.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया व आरोपी दीपांशु को 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।