Haryana News: हरियाणा में फूड-सप्लाई इंस्पेक्टर सस्पेंड, 12 लाख का बारदाना बेचने का आरोप

 
haryana news
 


Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पर गाज गिरी है। मंत्री राजेश नागर ने इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही बारदाने की रिकवरी के भी आदेश दिए।

शिकायतकर्ता ने बारदाना बेचने की शिकायत

गुरुवार को ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग हुई, इसमें एक शिकायतकर्ता ने इंस्पेक्टर के खिलाफ बारदाना बेचने की शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार रविंद्र ने विभाग का करीब 12 लाख रुपये का बारदाना बेचा है। वहीं  एक डिपो होल्डर का फर्जी लाइसेंस भी बनवाया है।

बारदाने की रिकवरी के आदेश

राज्यमंत्री राजेश नागर ने तुरंत एक्शन लेते हुए DFSC नरेश कुमार को इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही इंस्पेक्टर से बारदाने की रिवकरी के भी आदेश दिए। इस मामले में पहले विभाग के इंस्पेक्टर नवीन कुमार को राशन डिपो की सप्लाई दूर-दूर जोड़ने और गलत रिपोर्ट लगाने पर निलंबित कर दिया गया था।