Haryana News: हिसार से सूरत-अहमदाबाद के लिए उड़ेगी फ्लाइट, कारोबारियों को मिलेगा फायदा

 
haryana news
 

Haryana News : हरियाणा के हिसार से सफलतापूर्वक उड़ानें शुरू होने के बाद नागरिक उड्डयन विभाग विभाग ने दूसरे चरण की तैयारी तेज कर दी है। अब हिसार से सूरत-अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू होंगी। इन फ्लाइट्स के शुरू होने से कारोबारियों को काफ़ी लाभ होगा।

विमानन विभाग की प्रमुख सचिव अमनीत पी. कुमार के अनुसार, दूसरे चरण में हिसार से सूरत व अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की जानी हैं। इस साल के मध्य तक दोनों शहरों के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।

हिसार से जम्मू के लिए विमान सेवा शुरू की जानी है। मगर अभी तक एलायंस कंपनी को जम्मू के लिए विमान नहीं मिल पाया है। उड्डयन विभाग ने कंपनी को जल्द से जल्द विमान की व्यवस्था करने को कहा है। विभाग का कहना है कि उसकी तरफ से तैयारियां पूरी हैं। विमान का इंतजाम होते ही हिसार से जम्मू के लिए सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

कारोबारियों को होगा फायदा
कारोबारी सूरत व अहमदाबाद में कपड़े का बिज़नेस करते हैं। सूरत से हरियाणा कारोबारियों का आना जाना लगा रहता है। सरकार से कुछ कारोबारियों ने विमान के लिए मांग की थी।