Haryana News: हरियाणा में परिवार पर फायरिंग, 2 सगी बहनों को लगी गोलियां, हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। यहां रविवार रात को एक बजे घर के अंदर सो रहे परिवार पर फायरिंग की गई। इसमें 2 बहनें गोली लगने से घायल हो गई है। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर है। दोनों को रोहतक PGI रेफर किया गया है। वहीं सफीदों शहर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों से हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिन आरोपियों ने गोली चलाई है। उनका लड़कियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले ही झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने परिवार को धमकी दी थी।
आदर्श कालोनी में हुई फायरिंग
यह पूरा मामला आदर्श कॉलोनी का है। यहां रहने वाले नूरहसन ने बताया कि उसके 6 बेटे हैं। सभी की शादी हो गई हैं। वह अपने बेटे नौसाद के साथ रहता है। नौसाद की 3 बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी तरनुम (13), उससे छोटी जिमा और सबसे छोटी जसमीन (10) है। वहीं लड़के का नाम सुबान है।
कमरे का दरवाजा खोल कर सो रही थी लड़कियां
बताया जा रहा है कि रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए थे। उसकी पोतियां भी जमीन पर कंबल बिछाकर सो रही थी। उन्होंने
कमरे का दरवाजा खुला छोड़ रखा था। रात को करीब एक बजे घर के लोगों को फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद घर वालों ने देखा तो तरनुम और जसमीन लहुलूहान जमीन पर पड़ी थीं।जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।