Haryana News: हरियाणा में लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग पर आरोप

 
Haryana news
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास लग्जरी कार के शोरूम बिग बॉय टॉयज पर शनिवार देर शाम बदमाशों ने फायरिंग कर दी। शूटरों ने रियल एस्टेट कंपनी BPTP कंपनी के मालिक को निशाना बनाकर फायरिंग की।

घटना के समय BPTP कंपनी के मालिक कार में मौजूद नहीं थे। फायरिंग में ड्राइवर राजस्थान निवासी राजपाल गोलियां लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया।

फायरिंग से शोरूम का दरवाजा टूट गया, जबकि कई लग्जरी कारों के शीशे भी टूट गए। इस मामले में सेक्टर -37 थाने में FIR दर्ज की गई है।

हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े तार

जानकारी के मुताबिक बीपीटीपी के मालिक को अक्टूबर 2024 में भाऊ गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। गैंग की ओर से कई करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मांग गई थी। 
 
बाइक पर सवार होकर आए शूटर

शनिवार की देर शाम लगभग 7 बजे बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने हीरो होंडा चौक के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि वारदात के समय BPTP कंपनी मालिक कार में मौजूद नहीं थे।

पुलिस जांच कर रही

हालांकि जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि गोली भाऊ गैंग की ओर से चलवाई गई या फिर किसी अन्य गैंग ने। अक्तूबर 2024 में दर्ज हुए केस को लेकर भी जांच जारी है।
 
तीन आरोपियों की पहचान

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के कुलासी गांव निवासी अतुल, दीपक व नीरज के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रय़ास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।