Haryana News:  हरियाणा में भैंसे को शराब पिलाने पर FIR दर्ज, वीडियो हो रहा वायरल

 
HARYANA NEWS
 


Haryana News: होली के त्योहार की आड़ में बेजुबान पशुओं पर होने वाली क्रूरता का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला पानीपत के गांव नौल्था का है। जहां होली के दौरान भीड़ ने एक भैसें को जबरन शराब पिला दी।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देश के प्रतिष्ठित पशु अधिकार संगठन PETA इंडिया ने मामले में कड़ा सज्ञान लिया है। संस्था की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इसराना थाना पुलिस ने गांव नौल्था निवासी कार्तिक खोखर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ईशानी राठी ने पुलिस प्रशासन से पीड़ित भैंसे को उसके मालिकों से जब्त करने और चिकित्सा उपचार देने का आग्रह किया है।

वीडियो में दिखी हैवानियत की तस्वीरें

शिकायतकर्ता ईशानी राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीडियो में होली का जश्न मनाती भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें ट्रैक्टरों और बैलगाड़ियों की परेड निकाली जा रही है। इसी दौरान कुछलोग भैंसा गाड़ी पर सवार होकर क्रूरता की सारी हदें पार करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो नंबर 1 में देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति एक भैंसे का मुंह जबरन पकड़ते हैं और तीसरा व्यक्ति मुंह में शराब उड़ेल देता है। इस दौरान पशु स्पष्ट रूप से डरा और सहमा हुआ नजर आ रहा है।