Haryana News: हरियाणा में तांत्रिक विद्या से फंसाकर संबंध बनाने वाली महिला इंस्पेक्टर सस्पेंड, जानें पूरा मामला
जींद की रहने वाली 1 महिला ने डीजीपी को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर रचना देवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर रचना देवी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
केस के जांच अधिकारी डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि रचना देवी के वॉयस सैंपल लेक जांच के लिए भेजे गए है। इससे पहले पीड़ित व्यक्तिय के वॉयस सैंपल लिए गए थे। रचना देवी हाईकोर्ट से अभी अग्रिम जमानत पर है।
पहले भी सस्पेंड हुई, कुछ समय बाद बहाल
9 जून 2025 को हिसार के आजाद नगर थाने में एक एफआईआर दर्ज हुई। इसमें एक महिला ने बताया कि उसके पति कॉलोनाइजर और पूर्व जिला पार्षद सदस्य हैं। हिसार में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान तत्कालीन इंस्पेक्टर रचना ने एफआईआर रद्द करने के बदले उसके पति से शारीरिक संबंध बनाए और दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय तक पैसे लूटे।
तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेश पर महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से बहाल हो गई। शिकायतकर्ता ने महिला इंस्पेक्टर पद का दुरुपयोग कर जांच प्रभावित करने और गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया है। डिजिटल सबूत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है।
