Haryana News: हरियाणा में मशहूर ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या, जानें पूरा मामला

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा में एक युवक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान ऑर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी और सुनील (जींद निवासी) के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

किराए के कमरे में मिला दोनों का शव

जानकारी के मुताबिक घटना सिरसा के फौजी चौक क्षेत्र की है। सिमरन पिछले 3 महीने से यहां रह रही थी और ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी। सिमरन के साथ दो अन्य युवतियां भी रहती थी।

मंगलवार को सुबह जब सिमरन कमरे से बाहर नहीं आई तो उसे सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सिमरन का शव बेड पर और सुनील का शव फर्श पर मिला।

देर रात मिलने आया था युवक

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 12 बजे सुनील सिमरन से मिलने कमरे पर आया था। उस समय सिमरन की दोनों सहेलियां भी कमरे में मौजूद थीं। उसके बाद सिमरन ने दोनों सहेलियों को नीचे भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमरे से देर रात तक बहस और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के दौरान सुनील ने सिमरन का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवती की चुन्नी से फंदा बनाकर खुद भी जान दे दी।

घटनास्थल से मिले अहम सबूत

पुलिस को मौके से दोनों के मोबाइल बरामद कर लिया है। मोबाइल को जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है।

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहना से जांच कर रही है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे मामले की जांच और भी मुश्किल हो गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।