Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में कंपनी में ब्लास्ट, 2 पुलिसकर्मी समेत 35 लोग झुलसे

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग परिसर में फैल गई। आग लगने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

ब्लास्ट के दौरान वहां काम कर रहे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 2 पुलिसकर्मी भी झुलस गए।  घायलों को तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब तक आग में  35 लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। उधर, कंपनी में पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे है।