Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, STF के इंस्पेक्टर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

 
Criminals shot STF inspector in Haryana

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भठेड़ा में एक शूटर छिपा हुई है। इसके बाद पलवल एसटीएफ पर बदमाशों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

 

बदमाशों की गोली से एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें गुरूग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया है।

हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। खबरों की मानें, तो बदमाश रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी गांव में सर्च अभियान चलाया हुआ है।

रात को करीब 1:30 बजे बदमाशों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस 

जानकारी के मुताबिक, पलवल एसटीएफ को रात को सूचना मिली थी कि एक गैंग से जुड़े बदमाश गांव भठेड़ा में ठहरे हुए हैं। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अनिल के नेतृत्व में STF की टीम गांव में पहुंच गई। रात को करीब 1:30 बजे जब टीम बदमाशों को काबू करने के लिए पहुंची, तो पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।  फायरिंग में इंस्पेक्टर अनिल के पैर में गोली लगी। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गुरूग्राम के प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने बदमाशों की फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को काबू कर लिया। वह रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ शूटर बताया जा रहा है।