Haryana News: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले, एक बार में बिल भरने पर सरकार दे रही ये छूट
Jun 3, 2025, 13:43 IST
Haryana News: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी बड़ी खबर है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने सरचार्ज माफी योजना - 2025 शुरू की है। इस योजना के तहत बिजली बिलों पर लगने वाला अतिरिक्त सरचार्ज को माफ किया जा रहा है, जो उपभोक्ता 31 अगस्त 2024 तक निगम के रिकाॉर्ड में डिफॉल्टर हैं और 9 मई 2025 तक उनका नाम डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की लिस्ट में है, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, डीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि योजना के अंतर्गत घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जाएगा। अगर ये उपभोक्ता अपना पूरा बकाया एक बार में ही जमा करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ता अपने बकाया बिल का भूगतान आठ मासिक और चार द्विमासिक किस्तों में भी भर सकते हैं। इसके अलावा कृषि उपभोक्ता तीन किस्तों में अपनी बकाया बिजली के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी संस्थाएं, नगर निगम, ग्राम पंचायत और प्रजदेश की PSU भी इस योजना का लाभ उठा सकती है और एकमुश्त भुगतान करने पर शत प्रतिशत सरचार्ज माफ करवाया जा सकता है। औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं को वन टाइम पेमंट करने पर 50 प्रतिशत सरचार्ज माफी का फायदा मिलेगा। डीसी ने बताया कि कनेक्टेड और डिस्कनेक्टेड दोनों तरह के बिजली उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं जिन उपभोक्ताओं का बिल गलत आया हुआ है, वो अपना बिजली के बिलों को ठीक करा सकते हेैं। वहीं जिन बिजली उपभोक्ताओं का केस किसी भी न्यायालय में चल रहा है। वे भी अपना केस वापस लेकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
