Haryana News: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव, कांग्रेस विधायक हिमाचल से विधानसभा आएंगे
Mar 16, 2026, 06:30 IST
Haryana News: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर आज सुबह 9 बजे वोटिंग शुरु होगी। वोटिंग आज शाम तक चलने वाली है। शाम 5 बजे काउंटिंग होगी और इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बीजेपी ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार चुना है। इसके अलावा बीजेपी नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 31 कोटा वोट चाहिए। अभी कांग्रेस और बीजेपी के पास 1-1 सीट जाती दिख रही है। क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द होने की सूरत में ही निर्दलीय उम्मीदवार नांदल को फायदा पहुंच सकता है।
कांग्रेस विधायक हिमाचल से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। बीजेपी ने अपने विधायकों को सुबह 10 बजे एकत्र होने के लिए कहा है। इनेलो ने अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। माना जा रहा है कि इनेलो के दोनों विधायक इलेक्शन से दूरी बना सकते हैं। विधानसभा बजट सत्र दोपहर दो बजे शुरु होगा। माना जा रहा है कि इससे पहले ही सभी विधायक अपना वोट डाल देंगे।
