Haryana News: हरियाणा में डंपर में घुसी डिफेंडर कार, 24 साल के युवक की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता प्रॉपर्टी डीलर्र, पिछले साल शादी हुई
मृतक की पहचान अनंगपुर गांव निवासी मयंक भड़ाना (24) के रूप में हुई है। मयंक के पिता प्रॉपर्टी डीलर है। मयंक की शादी पिछले साल ओलावास गांव की एक युवती से हुई थी। रविवार को मयंक अपनी पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहा था।
सिर पर गंभीर चोटें, एयरबैग भी नहीं बचा पाया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे सूरजकुंड रोड पर मयंक की कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने बड़ी मश्क्कत से मयंक को बाहर निकाला। मयंक के सिर में गंभीर चोटें आई थी। एयरबैग खुलने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी, क्योंकि कार का अगला हिस्सा डंपर में घुस गया था।
थाना प्रभारी बोले- जांच कर रहे
सुरजकुंड थाना इंचार्ज प्रह्लाद सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सड़क के किनारे डंपर खड़ा हुआ था, जिसमें पीछे से कार ने टक्कर मार दी। यह पता लगाया जा रहा है कि डंपर वहां क्यों खड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
