Haryana News: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर आज होगा फैसला, भाजपा ने संजय भाटिया पर खेला दांव
Mar 5, 2026, 08:48 IST
Haryana News: हरियाणा में 9 अप्रैल को खाली हो रही 2 राज्यसभा सीटों पर नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन है। इन राज्यसभां सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होना है। बीजेपी ने पूर्व सांसद संजय भाटिया पर दांव खेला है। जबकि कांग्रेस में 3 नामों पर चर्चा चल रही थी। इनमें कर्मवीर सिंह बौद्ध, उदय भान, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि और अशोक तंवर शामिल रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्मबीर का नाम कांग्रेस ने फाइनल कर दिया है। उसके पीछे तीन कारण गिनाए गए हैं। पहले वे अनुसूचित जाती से आते हैं, दूसराहरियाणा विधानसभा के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं और तीसरा वे बीते साल हरियाणा की राजनीति में भूचाल ला देने वाले IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में कथित आंदोलन के वे अगुवा बने हुए थे।
सूत्रों की मानें तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुद उनके नाम का सुझाव दिया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह लीगल टीम के साथ कर्मवीर बौद्ध के नामांकन से जुड़े दस्तावेज को लेकर देर रात को काम करते रहे, ताकि गुरुवार को नामांकन कराया जा सके।
