Haryana News: IDFC बैंक गबन में 3 अफसरों से लगातार पूछताछ जारी,  होगी एक और गिरफ्तारी

 
3 officers continue to be questioned in IDFC Bank embezzlement case
Haryana News: IDFC बैंक धोखाधड़ी के मामले में ACB दो सरकारी विभागों के तीन अधिकारियों से लगातार पूछताछ करने में लगी है। सूत्रों के अनुसार मामले में जल्द एक और सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी हो सकती है। पंचायत विभाग के एडमिन-2 के अधीक्षक प्रिंस को विभाग ने निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक एसीबी पिछले कुछ दिनों से तीनों संदिग्ध अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जाने दे रही है। उन्हें अगले दिन फिर से बुलाकर नए सिरे से लंबी पूछताछ की जा रही है। एसीबी कई तथ्यों को वेरिफाई करने के साथ उनके बयानों के सत्यता की जांच भी कर रही है। पुख्ता सबूत होते ही एसीबी इन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लेगी।

सूत्रों के अनुसार अधीक्षक प्रिंस को जांच में शामिल करने के लिए एसीबी ने नोटिस भी कर दिया है। उसके मोबाइल नंबर पर बैंक से ट्रांजेक्शन होने वाले सरकारी राशि से संबंधित वन टाइम पासवर्ड आते थे। 

एसीबी ने रिमांड में पूछताछ के दौरान आईडीएफसी बैंक की अधिकारी स्वाति धीमान और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रीजनल हेड अरुण शर्मा से कई जानकारियां हासिल की हैं। इसमें राशि के ट्रांजेक्शन से संबंधित चार बैंक खातों के रिकॉड भी मांगे हैं। दोनों आरोपियों 3 दिन के रिमांड पर हैं।