Haryana News: हरियाणा के जींद में डेयरी पर CM फ्लाइंग ने मारा छापा, 900 लीटर दूध की जांच
Haryana News: हरियाणा के जींद के नरवाना शहर के ढाकल रोड स्थित दूध डेयरी पर शुक्रवार सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी में रखे करीब 900 लीटर दूध की जांच की और दूध और घी के सैंपल भरकर लैब में टेस के लिए भेज दिए।
टीम में फूड Safety ऑफिसर योगेश कादयान, सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, बिजेंदर सिंह तथा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चरण सिंह शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि डेयरी में दूध और घी में मिलावट की जा रही है।
सैंपलों को टेस्टिंग के लिए भेजा
अधिकारियों के मुताबिक, लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियम के मुताबिक आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
लोगों में हड़कंप
रेड की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की सेहत से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
