Haryana News: हरियाणा के इन 5 शहरों में मिलेंगे सस्ते फ्लैट, आज से बुकिंग हुई शुरू

 
haryana news
 Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैटो की बुकिंग 29 जनवरी यानि आज से शुरू हो गई है। इस योजना के लिए आवेदन करने वालों का पहले से भौतिक सत्यापन करवाया जा चुका है।

इस योजना के लिए पात्र आवेदक 10 हजार रुपये  जमा करवाकर बुकिंग कर सकते हैं। रेवाड़ी के अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक में भी बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
 
डीसी बोले- बुकिंग राशि 10 हजार निर्धारित

डीसी अभिषेक मीणा का कहना है कि 29 जनवरी से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिजिकल वैरिफिकेशन में पात्र पाए गए आवेदकों की लिस्ट हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट www.hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। जो 10 हजार रुपए जमा करवाकर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं।

गरीबों को मिलेगा सस्ता घर

डीसी ने बताया कि शहर जरूरतमंद लोगों को सस्ते घर देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई थी। जिसके लिए आवेदन मांगे गए थे। फिजिकल वैरिफिकेशन कर आवेदकों को शार्ट लिस्ट किए गए आवेदकों की लिस्ट  विभाग की वेबसाइड पर डाली जा चुकी है। इससे गरीबों के अपने घर का सपना साकार होगा।