Haryana News: हरियाणा में पहले इन तीन जिलों में शुरू होगी जनगणना, ये अपडेट आया सामने 

 
Big update regarding census in Haryana
Haryana News: हरियाणा में जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें, तो प्रदेश में कृषि डेटा प्रबंधन को आधुनिक बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। वहीं भूमि रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने और जनगणना तैयारियों पर मंथन भी शुरू हो गया है। प्रदेश में जनगणना-2027 के लिए वित्तायुक्त को नोडल अधिकारी पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।

खबरों की मानें, तो पायलट जनगणना अक्तूबर-नवंबर 2025 में पंचकूला, हिसार और फरीदाबाद में होगी। इसके बाद मकान सूचीकरण अप्रैल से सितंबर 2026 तक होगा। इस तरह से 2027 में जनसंख्या गणना होगी।

हरियाणा की राजस्व विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी गई है। प्रदेश में अगले कृषि सीजन से एग्रीस्टेक आधारित फसल सर्वेक्षण और किसान रजिस्ट्री लागू होगी। हर तहसील के एक गांव को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है।