Haryana News: हरियाणा में रील्स बनाते समय अनियंत्रित होकर कार पलटी, बुजुर्ग-बच्चा बाल-बाल बचे
Mar 16, 2026, 09:25 IST
Haryana News: हरियाणा के करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करनाल के सेक्टर-32 में सड़क पर स्टंट रील बना रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना के समय एक बुजुर्ग महिला और उसका बच्चा बाल-बाल बच गए। एक्सीडेंट के बाद कार सवार युवक मोके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी।
स्थानीय निवासी राहुल, कुमार और विकास के अनुसार सड़क पर 3 गाड़ियों में सवार युवक स्टंट कर रहे थे और रील्स बना रहे थे। इन गाड़ियों में एक स्विफ्ट और दो वरना कार शामिल थीं। इनमें से एक वरना कार करीब 150 की स्पीड से आई और ड्राइवर अचानक कंट्रोल खो बैठा।
बुजुर्ग-बच्चा बाल-बाल बचे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पीड में आ रही कार पहले सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला और फिर बच्चे कि तरफ बढ़ी, लेकिन वो किसी तरह बच गए।
इसके बाद कार पास बनी झुग्गी से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि झुग्गी पूरी तरह से टूट गई और कार के कई हिस्से अलग-अलग जगह पर बिखर गए।
कार में शराब की बोतलें मिलीं
एक्सीडेंट के बाद युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कार के अंदर शराब की बोतलें भी पड़ी मिली हैं। लोगों के अनुसार कार में सवार युवक देखने में नाबालिग लग रहे थे।
