Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मासूम के साथ दरिंदगी, जानकार ने दिया वारदात को अंजाम
Feb 27, 2026, 19:03 IST
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मासूम को हवसी ने हवस का शिकार बना दिया। आरोप है कि बच्ची के जानकार ने इस घिनौनी वारदार को अंजाम दिया है। घटना के बारे में पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें भी गठित कीं। लगातार दबिश और तकनीकीं जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कि मामले में सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
