Haryana News: हरियाणा में Board परीक्षाएं शुरू, नूंह, पंचकूला व अंबाला में अभी नहीं पहुंचे ID कार्ड

 
HARYANA NEWS
Haryana News: हरियाणा में शिक्षा विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंत में स्कूली बच्चों को आई-कार्ड बांटने की तैयारी हो रही है। सत्र खत्म होने के बाद बोर्ड परीक्षाएं भी समाप्त हो गई है, ऐसे में विभाग के इस फैसले को टीचर और पेरेंट्स सिर्फ एक औपचारिकता मान रहे हैं।

हरियाणा के 250 PM श्री स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया इतनी धीमी रही कि परीक्षा शुरु होने के बाद भी कुछ जिलों में आई कार्ड नहीं पहुंच पाए हैं। अंबाला, पंचकूला और नूंह ऐसे जिलों में शामिल हैं जहा अभी तक बच्चों को आई-कार्ड नहीं मिले हैं।


वहीं भिवानी के पीएमश्री स्कूलों के छात्रों को 14 जनवरी को ID Card कार्ड मिले हैं। लेकिन यहां पर बड़ा सवाल यह भी है कि अब ये Id card कार्ड किसी काम के नहीं हैं। क्योंकि इन पर कक्षा का भी जिक्र होता है। अब विद्यार्थी नए सत्र में इसका प्रयोग नहीं कर पाएंगें।

1