Haryana News: हरियाणा में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, इस जिले में रोजाना रहेगा ड्राई डे!, 90 ठेके हुए सील

 
Haryana News: हरियाणा में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, इस जिले में रोजाना रहेगा ड्राई डे!, 90 ठेके हुए सील
Haryana News: हरियाणा के यमुना नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शराब के 90 ठेकों पर सील लगा दी गई है। यह 45 जोन के वह ठेके हैं जिनकी अभी तक नीलामी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों की धमकियों के डर से इस बार ठेकेदार शराब कारोबार से दूर ही रहे है। शराब ठेकों की नीलामी न होने और सील किए जाने से प्रदेश सरकार को राजस्व की क्षति पहुंची है। वहीं शराब प्रेमियों को भी बड़ा झटका लगा है।

नीलामी नहीं होने से बंद हुए ठेके

जानकारी के मुताबिक, इन 90 ठेकों को सील करने का काम बुधवार रात 11 बजे से लेकर वीरवार शाम तक जारी रहा। गुरुवार को किसी भी ठेके पर शराब नहीं बिकी। ठेकों पर सील लगे ताले लटक गए हैं। बताया जा रहा है कि जब तक 45 जोन में ठेकों की नीलामी नहीं होती तब तक इन पर ताला लटका रहेगा।

13 जून को फिर से होगी नीलामी

आबकारी विभाग की ओर से  13 जून को एक बार फिर शराब ठेकों की नीलामी करवाई जाएगी। एक तरह से गुरुवार को जिलेभर में ड्राई डे ही रहा, क्योंकि जिन 10 जोन के ठेकों की नीलामी चार जून को हो चुकी है वह भी गुरुवार को बंद रहे।

नए ठेकेदारों को लगेगा अभी समय

बताया जा रहा है कि नए ठेकेदारों को ठेकों का सेटअप तैयार कराने में अभी समय लगेगा। वैसे ज्यादातर ठेकेदार पुराने ठेकेदारों से बात कर रहे हैं ताकि उनसे सामान लेकर जल्द से जल्द शराब बेचने का काम शुरू हो सके। खबरों की मानें, तो शराब के ठेकों की नीलामी अब रिजर्व प्राइस को घटाकर कराई जाएगी।