Haryana News: हरियाणा में ऑर्केस्ट्रा डांसर हत्या मामले में बड़ा खुलासा, बॉयफ्रेंड से दूसरे युवक को लेकर हुआ था झगड़ा
Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में ऑर्केस्ट्रा डांसर उर्फ सिम्मी के मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है बता दें कि सिमरन 9 फरवरी की रात को 'बॉर्डर-2' देखने गई थी। इसके बाद अपने 9 साल के बेटे को हॉस्टल में छोड़ा और रात को खुद अपने कमरे में चली गई।
आधी रात को जींद से मिलने आया बॉयफ्रेंड
आधी रात 12 बजे उसका बॉयफ्रेंड सुनील उसके कमरे में आया। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। सुनील ने सिमरन का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर सिमरन की ही चुन्नी से खुद को फंदा लगा लिया।
जानकारी के मुताबिक, सुनील और सिमरन 5 महीने से एक दूसरे को जानते थे। 2 महीने से सिमरन रानियां के एक युवक से भी बात करने लगी थी।सुनील को जब इस बात का पता चला तो दोनों के बीच सोमवार रात को आपस में झगड़ा हो गया।
मंगलवार देर रात सिमरन और सुनील के घरवाले सिरसा पहुंचे जिस वजह से इनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। आज पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप देगी।
सुनील से आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई
पुलिस के अनुसार सुनील जींद के ढाणी रामगढ़ निवासी था। दोनों की ऑर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के संपर्क में थे। तब से दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। सुनील का भाई हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पंचकूला में पोस्टेड है।
