Haryana News: हरियाणा में संगीता मर्डर मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी की नौकरी के खिलाफ था, इसलिए हत्या की

 
haryana news
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में संगीता देवी के मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। संगीता के भाई ने जीजा दिलीप आरोप लगाते हुए कहा कि वह बहन की नौकरी से खुश नहीं था। 3 साल पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था, जिसके वजह मामला तलाक तक पहुंच गया।

20 फरवरी की रात संगीता नोएडा स्थित एक कंपनी से काम करके घर लौट रही थी। दिलीप उसके घर पर गया था, लेकिन उसे संगीता वहां नहीं मिली। जब वह जाने लगा तो घर से कुछ दूर ही संगीता मिल गई। दिलीप ने फिर संगीता से झगड़ा किया और पिस्टल निकालकर छाती में गोलियां माकर भाग गया।

इस मामले में पल्ला थाना पुलिस जांच कर रही है। दिलीप सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  घटना के बाद से दिलीप फरार है।

शादी के बाद दिलीप मारपीट करने लगा

विकास के अनुसार, शादी के कुछ साल बाद सब था ,लेकिन फिर दिलीप ने काम करना बंद कर दिया और संगीता के कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई। दिलीप संगीता को पीटता था। बच्चों की पढ़ाई से लेकर किसी भी तरह का खर्च नहीं उठाता था। मारपीट को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन दिलीप के माफी मांगने पर घरवालों ने बात को आगे नहीं बढ़ाया।

झगड़ों के कारण नौकरी छोड़ी

परिवार के अनुसार, संगीता पहले भी नौकरी करती थी। लेकिन दिलीप के झगड़ों से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी थी। 5 महीने पहले ही उसने फिर से नोएडा की कंपनी में काम करना शुरु किया था। 20 फरवरी की रात संगीता कंपनी से सीधी अपनी मां के पास इस्माइलपुर में चली गई। यहां से जब वह सनलाइट कॉलोनी आ रही थी तो कुछ ही दूरी पर दिलीप ने नौकरी करने को लेकर उसके साथ झगड़ा किया और गोलियां मार दी।