Haryana News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, नई गाड़ी खरीदने पर टैक्स में छूट देगी हरियाणा सरकार

 
haryana news
 


Haryana News: हरियाणा सरकार ने आज वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश कर दिया है। सीएम सैनी ने 2,23,658.17 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है जो पिछले साल की तुलना में 10.28% ज्यादा है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश के 1 लाख युवाओं को एआई की ट्रेनिंग देकर बाद में नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने इस बार कुल 98 प्रतिशत बजट खर्च किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। राजकोषीय घाटे में 2014 से 2024 तक 2.75% की बढ़ोतरी हुई है। सरकार उपक्रमों के घाटे में 3 गुना की कमी आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।


हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
महिलाओं के लिए बजट भाषण में सीएम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जब भी कोई महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है तो उसे टैक्स में 1 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिल रही 20 फीसदी छूट राशि में बढ़ोत्तरी की जाएगी। सरकार अच्छे ड्राइवर तैयार करने के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और अंबाला में ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी सरकारी बसों और टैक्सियों में ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाए जाएंगे।