Haryana News: हरियाणा के गोहाना शहर वासियों को बड़ा तोहफा, जल्द बनेगा 7.791km लंबा बाईपास
Haryana News: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गोहाना शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए 7.791 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण हेतु 238.54 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान पहले ही की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद की प्रक्रिया प्रगति पर है। भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
गंगवा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक श्री इंदूराज नरवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बाईपास के निर्माण से गोहाना शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा, आवागमन सुचारू होगा तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सड़कों के सुदृढ़ीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का ऐसा कोई भी जिला नहीं है जो राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं जुड़ा हो।
