Haryana News: हरियाणा में एसपीओ के सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, हाथ पर लिखा था सुसाइड नोट

 
Big revelation in SPO's suicide case in Haryana

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में  तीन दिन पहले जिला जेल के बाहर SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) ने लगाअपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया था। वह अपने ससुराल वालों से परेशान था। SPO पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि SPO जयभगवान ने अपने हाथ पर भी पेन से नोट लिखा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, SPO जयभगवान ने अपने हाथ पर लिखा था कि मेरी आत्महत्या की वजह प्रदीप, पूनम, मनदीप और उनका पापा है। इसके साथ ही लिखा था कि नोट बैग में वीडियो फोन में है। जयभगवान ने सुसाइड नोट में भी अपने ससुराल पक्ष पर उसे धमकाने और नौकरी से हटवाने के आरोप लगाए हैं। ससुराल पक्ष के 5-6 लोगों के खिलाफ पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर चुकी है।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस 

खबरों की मानें, तो सिटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान हाथ पर नोट लिखा दिखा था। ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

14 अगस्त की सुबह खुद को मारी थी गोली

बताया जा रहा है कि 14 अगस्त सुबह करीब 10 बजे SPO जयभगवान कैदियों की पेशी के लिए ले जाने के लिए जेल के बाहर आया था। वह बाहर पार्क के पास बैठा हुआ था। जयभगवान ने राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनकी खोपड़ी के पार निकल गई थी।  जयभगवान (50) कैथल के सौंगल गांव का रहने वाला था और साल 2017 में पुलिस फोर्स में बतौर SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) भर्ती हुआ था।